Home » रोचक जानकारियां » सौरमंडल के ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाते हैं ? | Rotation And Revolution

सौरमंडल के ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाते हैं ? | Rotation And Revolution

by Sandeep Kumar Singh
5 minutes read

तो आज हम जानने वाले हैं की कितने दिनों में कौन सा ग्रह खुद का और सूरज का एक चक्कर लगाता है। इस से पहले आपको यह बताते चलें कि जब एक ग्रह अपना खुद का चक्कर ( Rotation ) लगाता है तो उसमें एक दिन बनता है। वहीं जब वही ग्रह सूरज का चक्कर ( Revolution ) पूरा करता है तो उसे एक साल कहा जाता है। तो आइये जानते हैं सभी ग्रहों के दिन और सालों के बारे में।

( नोट : बाकी ग्रहों के चक्कर का समय धरती पर चल रहे समय के आधार पर बताया गया है। )

सौरमंडल के ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाते हैं ?

ग्रह एक चक्कर कितने दिन में

( Mercury Planet )
बुद्ध ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाता है ?

बुद्ध ग्रह सौरमंडल का पहला ग्रह है। सूरज के सबसे पास रहने वाले इस ग्रह को खुद का एक चक्कर लगाने ( Rotation ) में धरती के 58.7 दिन लगते हैं। सूरज का चक्कर लगाने ( Revolution ) के लिए बुद्ध को 87.97 दिन लगते हैं। इस तरह से अगर देखा जाए तो बुद्ध ग्रह के तीन दिन वहां के दो सालों के बराबर है।

( Venus Planet )
शुक्र ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाता है ?

शुक्र ग्रह सौरमंडल का दूसरा ग्रह है। यह ग्रह 243 दिन में खुद का एक चक्कर ( Rotation ) पूरा करता है। वहीं सूरज का एक चक्कर ( Revolution ) पूरा करने के लिए इसे 224.7 दिन लगते हैं। ये ग्रह तो बुद्ध ग्रह से भी तेज है। यहाँ एक दिन पूरा होने से पहले एक साल पूरा हो जाता है।

( Earth Planet )
पृथ्वी एक चक्कर कितने दिन में लगाती है ?

इसके बारे में शायद ही कोई न जानता हो कि यह 24 घंटे में खुद का एक चक्कर ( Rotation ) पूरा करती है। और एक साल ( Revolution ) पूरा करने के लिए इसे 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं।

( Mars Planet )
मंगल ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाता है ?

मंगल ग्रह जिस पर इंसान जाने की तैयारी कर रहा है। उसके वहां जाने का कारण यही है कि उसके लक्षण कुछ-कुछ धरती जैसे ही हैं। यह ग्रह अपना खुद का चक्कर लगाने ( Rotation ) के लिए धरती से 40 मिनट ज्यादा लेता है बस। मतलब 24 घंटे और 40 मिनट। सूरज का एक चक्कर लगाने ( Revolution ) के लिए इसे धरती से लगभग दुगुना समय लगता है। जो 1 साल 320 दिन और 18 घंटे है।

( Jupiter Planet )
बृहस्पति ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाता है ?

सौरमंडल के इस सबसे बड़े ग्रह को खुद का चक्कर लगाने ( Rotation ) में सभी ग्रहों से कम समय लगता है। जिस कारण यहाँ का एक दिन तकरीबन 10 घंटे का होता है। वहीं अगर बात करें सूरज का चक्कर लगाने ( Revolution ) की तो दूरी ज्यादा होने के कारण बृहस्पति ग्रह को 11.86 साल का समय लगता है।

( Saturn Planet )
शनि ग्रह एक चक्कर कितने दिन में लगाता है ?

बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने के कारण इसे खुद का चक्कर लगाने में बृहस्पति से कुछ मिनट ज्यादा लगते हैं। यह 10 घंटे और 40 मिनट में ही एक चक्कर ( Rotation ) पूरा कर लेता है। लेकिन दूरी बृहस्पति से भी ज्यादा होने के कारण सूरज का एक चक्कर लगाने ( Revolution ) में इसे 29.5 साल लग जाते हैं।

( Uranus Planet )
अरुण या यूरेनस ग्रह को एक चक्कर कितना समय लगता है ?

युरेनस को अपना ही चक्कर लगाने ( Rotation ) में 17 घंटे और 14 मिनट लगते हैं। आकार में यह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। जबकि सूरज का चक्कर लगाने ( Revolution ) में इसे 84 साल लग जाते हैं।

( Neptune Planet )
वरुण या नॅप्चयून ग्रह को एक चक्कर कितना समय लगता है ?

नॅप्चयून ग्रह को अपना एक चक्कर पूरा करने ( Rotation ) में 16 घंटे और 4 मिनट का समय लगता है। सूरज का एक चक्कर लगाने ( Revolution ) में इस ग्रह को 164.8 साल का समय लगता है।

( Pluto Planet )
यम या प्लूटो ग्रह को एक चक्कर कितना समय लगता है ?

पहले यह बौना ग्रह ग्रहों के साथ ही गिना जाता था। तब ग्रहों की संख्या 9 थी। फिर इसे ग्रह न मानते हुए ग्रहों की गिनती से बाहर निकाल दिया गया। फिर भी हमें लगा कि जो लोग इसे अभी ग्रह मानते हैं उनके लिए इसका भी समय बताना चाहिए। तो प्लूटो को एक अपना ही एक चक्कर लगाने ( Rotation ) में 6 दिन और 9 घंटों का समय लगता है। सूरज का एक चक्कर लगाने ( Revolution ) में इसे सबसे ज्यादा  248.09 साल लग जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। इसके साथ ही यदि आप जानना चाहते हैं सौर मंडल के किसी और राज़ के बारे में तो उसे भी कमेंट लिख कर हमें बताएं।

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग पर यह रोचक जानकारियाँ :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

4 comments

Avatar
Amrita kashyap जून 23, 2023 - 9:49 अपराह्न

It's good information of planet about rotation and revolution study.

Reply
Avatar
Dhananjay Singh अक्टूबर 30, 2022 - 8:56 अपराह्न

Bahut achha laga. Aapane bahut achhi jankari di. Thank you.

Reply
Avatar
AMAN KUMAR अक्टूबर 12, 2022 - 4:22 अपराह्न

BAHUT HI BADHIYA JANKARI DI AHI AAPNE

Reply
Avatar
Online Hindi Help दिसम्बर 1, 2021 - 7:09 पूर्वाह्न

Aapke dwara di gyi jankari bahut achi lagi hai, thanks,

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.