प्रेरणादायक कविताएँ, हिंदी कविता संग्रह

समय का महत्व कविता :- समय चक्र जब चलता है | Samay Ka Mahatva Kavita


समय का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। यदि हम समय  की कद्र करते हैं तो समय भी हमारी क़द्र करता है। किस्मत के सहारे बैठे रहने वाले अकसर किस्मत को ही अपनी असफलता के लिए कोसते रहते हैं। मगर हमें यह बात समझ लेनी चाहिए कि समय हमारे ही कर्मों के फल हमें देता है। यदि हम कोई अच्छा कर्म ही नहीं करेंगे तो हमें अच्छा फल कैसे मिलेगा। अपने अच्छे कर्मों से ही हम अपना समय बदल सकते हैं या यूँ कहें कि जब हम अपने कर्म बदलेंगे तभी हमारा समय बदलेगा। ऐसा ही सदेश दे रही है यह समय का महत्व कविता :-

समय का महत्व कविता

समय का महत्व कविता

यदि हृदय से किया परिश्रम हो
मरुथल में फूल भी खिलता है,
समय चक्र जब चलता है
फल करनी का मिलता है।

व्यर्थ बैठकर यूँ ही तुमको
समय नहीं गंवाना है
लक्ष्य ठान कर अपना तुमको
आगे बढ़ते जाना है,
थमे नहीं राहों में कभी
मिलती तभी सफलता है
समय चक्र जब चलता है
फल करनी का मिलता है।

जीवन में चलता रहता
सुख-दुःख का आना-जाना
बनता वही महान है
जो इनसे हार न माना,
बाद अँधेरी रात सदा ही
प्रातः सूर्य निकलता है
समय चक्र जब चलता है
फल करनी का मिलता है।

भूत भविष्य की चिंता छोड़
आज पे अपना ध्यान करो
मिले सफलता उसकी खातिर
अर्जित पहले ज्ञान करो,
करते रहो प्रयास तो
इक दिन पर्वत भी हिलता है
समय चक्र जब चलता है
फल करनी का मिलता है।

यदि हृदय से किया परिश्रम हो
मरुथल में फूल भी खिलता है,
समय चक्र जब चलता है
फल करनी का मिलता है।

इस कविता का विडियो यहाँ देखिये :-

Samay Par Kavita | समय पर कविता ( समय चक्र जब चलता है ) | Samay Poem In Hindi | Time Poem In Hindi

” समय का महत्व कविता ” आपको  कैसी लगी? अपने विचार कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

पढ़िए समय से संबंधित ये बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *