Apratim Post, गीत गजल और दोहे, शायरी की डायरी

घमंड पर दोहे | 8 Ghamand Status In Hindi


घमंड पर दोहे – घमंड एक ऐसी चीज है जो धन, वैभव और जीवन सब कुछ समाप्त कर सकता है। उसी घमंड को विषय बना कर आज हम आपके लिए लाए हैं ( Ghamand Status In Hindi ) ” घमंड पर दोहे “

घमंड पर दोहे
Ghamand Status

घमंड पर दोहे

1.
एक बात यही सत्य है, मानुष माटी खंड।
माटी में ही मिल गया, रहता नहीं घमंड।।

2.
अहंकार किस बात का, करता है इंसान।
कितने ही आए गए, मिलते नहीं निशान।।

3.
अहंकार की आग सब, कर देती है राख।
जैसे ऊपर को गई, वैसे गिरती शाख।।

4.
कभी घमंड न कीजिए, समय बड़ा बलवान।
जहाँ लाभ संकेत दे, मिले वहाँ नुकसान।।

5.
अहंकार करना नहीं, बहुत बड़ी यह भूल।
धन,वैभव के संग सब, मिल जाता है धूल।।

6.
काम न देती सूझ जब, हो घमंड का वास।
दाँव सभी उलटे पड़े, कितना करो प्रयास।।

7.
सोच समझ कर राखिए, मिले नहीं तो दंड।
टूटें जब चुभते बहुत, शीशा और घमंड।।

8.
छोटा हो फिर या बड़ा, कोई भी इंसान।
जिसको छुआ घमंड ने, मिटती उसकी शान।।

घमंड पर दोहे का विडिओ देखें :-

Ghamand Par Dohe | घमंड पर दोहे | Ahankar Par Dohe | अहंकार पर दोहे

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग की ये बेहतरीन रचनाएं :-

( Ghamand Status In Hindi ) ” घमंड पर दोहे ” आपको कैसे लगे? अपना पसंदीदा दोहा और विचार कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें :-

apratimkavya logo

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *