Home » रोचक जानकारियां » Mahapurushon Ke Guru Kaun The | जानिए महापुरुषों के गुरु कौन थे

Mahapurushon Ke Guru Kaun The | जानिए महापुरुषों के गुरु कौन थे

by Sandeep Kumar Singh
13 minutes read

इतिहास में वर्णित कबीर , परशुराम , तुलसीदास, तानसेन , सूरदास के गुरु कौन थे शायद ही कोई जानता हो। क्या आप जानना चाहते हैं इन ( Guru Kaun The ) महापुरुषों के गुरु कौन थे ? तो हम आपके लिए लेकर आये हैं महापुरुषों के गुरुओं के नाम :-

Mahapurushon Ke Guru Kaun The
महापुरुषों के गुरु कौन थे

Mahapurushon Ke Guru Kaun The

Kabir Ke Guru Kaun The
कबीर के गुरु कौन थे

अपनी रचनाओं में गुरु का महत्त्व बनाने वाले कबीरदास जी ने गुरु मर्यादा व परंपरा ( गुरु शिष्य के नाते ) को निभाए रखने के लिए कलयुग में स्वामी रामानंद जी को अपना गुरु बनाया था।


Parshuram Ke Guru Kaun The
परशुराम के गुरु कौन थे

परशुराम जी ने आरम्भिक शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में प्राप्त करने के साथ ही ब्रह्मर्षि  कश्यप से विधिवत अविनाशी वैष्णव मन्त्र प्राप्त किये। तदनन्तर ( इसके बाद ) कैलाश गिरिश्रृंग पर स्थित भगवान शंकर के आश्रम में विद्या प्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विद्युदभि नामक परशु प्राप्त किया। ज्यादातर लोग मात्र भगवान शिव को ही इनका गुरु बताते हैं।


Tulsidas Ke Guru Kaun The
तुलसीदास जी के गुरु कौन थे

भगवान शंकरजी की प्रेरणा से रामशैल पर रहने वाले श्री अनन्तानन्द जी के प्रिय शिष्य श्री नरहर्यानन्द जी ( नरहरि बाबा ) ने ही तुलसीदास जी को शिक्षा-दीक्षा दी। उन्होंने ही इनका नाम रामबोला  के से बदलकर तुलसीराम रखा था। ज्ञान प्राप्ति के बाद तुलसीदास जी ने रामचरित मानस सहित भगवान राम को समर्पित कई रचनाओं का सृजन किया।


Surdas Ke Guru Kaun The
सूरदास के गुरु कौन थे

सूरदास जी के विषय में ऐसी मान्यता है की जन्म से ही अंधे होने के फलस्वरूप जब घर वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया तो उन्हें घर छोड़ना पड़ा। जिसके बाद श्री वल्लभाचार्य जी ने उन्हें अपना शिष्य बनाया।


Mirabai Ke Guru Kaun The
मीराबाई के गुरु कौन थे

ऐसा माना जाता है कि संत रविदास जी मीराबाई के गुरु थे। लेकिन इस बात की पुष्टि कर सके ऐसा कोई प्रमाण इतिहास में नहीं है।


Tansen Ke Guru Kaun The
तानसेन के गुरु कौन थे

हिन्दू धर्म के लोग स्वामी हरिदास जी को तानसेन का गुरु मानते हैं। मुस्लिम लोग  हजरत मुहम्मद गौस जी को तानसेन का गुरु मानते हैं। लेकिन इतिहास ये भी बताता है कि उनका रिश्ता धर्म से कम और संगीत से ज्यादा था।


Bhagwan Ram Ke Guru Kaun The
राम के गुरु कौन थे

ब्रह्मर्षि वशिष्ठ और राजर्षि विश्वामित्र दोनों को ही श्रीराम के गुरु के रूप में जाना जाता है। अगर मुख्य रूप से देखा जाए तो भगवान् श्री राम जी ने बचपन की शिक्षा ब्रह्मर्षि वशिष्ठ जी से ही प्राप्त की थी। बाद में विश्वामित्र के आश्रम में रहने के दौरान राम-लक्ष्मण दोनों को विश्वामित्र ने कुछ अतिरिक्त विशेष विद्याएं जैसे बला-अतिबला आदि सिखाईं थीं और साथ ही कुछ अतिरिक्त दिव्यास्त्रों का ज्ञान भी दिया था।


Arjun Ke Guru Kaun The
अर्जुन के गुरु कौन थे

महाभारत में अर्जुन के गुरु द्रोणाचार्य थे। गुरु द्रोणाचार्य ने अर्जुन को सबसे महान धनुर्धर बनाने का संकल्प लिया था। जिसे पूरा करने के लिए ही द्रोणाचार्य ने एकलव्य से गुरु दक्षिणा में उसके दाहिने हाथ का अंगूठा मांग लिया था।


गौतम बुद्ध के गुरु कौन थे

गौतम बुद्ध के जीवन को अगर पढ़ा जाए तो जब उन्होंने सन्यास लिया। तब वे ज्ञान की प्राप्ति के लिए जिसके पास भी गए उन्हें उस से संतुष्टि नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने ध्यान लगाया और ज्ञान की प्राप्ति की। इस प्रकार तो उनका कोई गुरु नहीं था परन्तु  सिद्धार्थ गौतम के बचपन के गुरु (शिक्षक) आचार्य सब्बमित्त थे। सिद्धार्थ गौतम को बुद्ध बनाने में सहायता करने वाला कोई भी गुरु नहीं था।


Chhatrapati Shivaji Ke Guru Kaun The
छत्रपति शिवाजी के गुरु कौन थे

छत्रपति शिवाजी  के गुरु समर्थ गुरु स्वामी रामदास जी थे।


Sant Ravidas Ke Guru Kaun The
रविदास जी के गुरु कौन थे

संत रविदास जी ने स्वामी रामानंद जी को कबीर साहेब जी के कहने पर गुरु बनाया था, जबकि उनके वास्तविक आध्यात्मिक गुरु कबीर साहेब जी ही थे।


Hanuman Ji Ke Guru Kaun The
हनुमान जी के गुरु कौन थे

हनुमान जी के गुरु सूर्य भगवान् थे।


Love Kush Ke Guru Kaun The
लव कुश के गुरु कौन थे

महर्षि वाल्मीकि जी भगवान् राम और सीता माता के पुत्र लव कुश के गुरु थे। जिस समय सीता जी वाल्मीकि के आश्रम में रह रही थीं उसी समय लव कुश का जन्म हुआ था। उनका नामकरण भी वाल्मीकि जी ने किया था।


Shabri Ke Guru Kaun The
शबरी के गुरु कौन थे

जंगल में भगवान् राम की राह देखती शबरी के गुरु मतंग नामक ऋषि थे।


Chanakya Ke Guru Kaun The
चाणक्य के गुरु कौन थे

वैसे तो किसी भी ग्रन्थ या ऐतिहासिक पुस्तक में चाणक्य के गुरु का कोई वर्णन नहीं है लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार उनके पिता, जिनका नाम चणक था। उन्होंने ही बचपन में उनको शिक्षा दी।


Dronacharya Ke Guru Kaun The
द्रोणाचार्य के गुरु कौन थे

द्रोणाचार्य ने बचपन की शिक्षा अपने पिता के शिष्य अग्निवेश जी से प्राप्त की थी। शिक्षा प्राप्त के करने के बाद उन्होंने अस्त्र-शस्त्र की विद्या परशुराम जी से प्राप्त की थी। इस तरह द्रोणाचार्य के गुरु अग्निवेश और परशुराम थे।


Eklavya Ke Guru Kaun The
एकलव्य के गुरु कौन थे

एकलव्य ने अपने जीवन में द्रोणाचार्य से कभी शिक्षा नहीं ली थी। राजपरिवार का गुरु होने के कारण द्रोणाचार्य उनको शिक्षा देने से इनकार कर दिया था। फिर भी एकलव्य ने द्रोणाचार्य को अपना गुरु मानते हुए उनकी मूर्ती स्थापित की और धनुष विद्या सीखी। इस प्रकार एकलव्य के गुरु द्रोणाचार्य थे। एकलव्य ने द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा में अपना अंगूठा काट कर दिया था।


Mahatma Gandhi Ji ke Guru Kaun The
गांधी जी के गुरु कौन थे

आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले महात्मा गांधी जी के गुरु श्री गोपाल कृष्ण गोखले जी थे।


Karan Ke Guru Kaun The
कर्ण का गुरु कौन था

महाभारत वर्णित जानकारी के अनुसार कर्ण ने कृपाचार्य, द्रोणाचार्य और परशुराम जी से शिक्षा प्राप्त की थी।


Krishna Ke Guru Kaun The

द्वापर युग में जन्म लेने वाले भगवान श्री कृष्णा और उनके मित्र सुदामा के गुरु का नाम मुनि संदीपनी था।


Birju Maharaj Ke Guru Kaun  The

बिरजू महाराज का जन्म कत्थक नृत्य के लिये प्रसिद्ध जगन्नाथ महाराज के घर हुआ था। इनके पिता और चाचा सभी नृत्य कला में पारंगत थे। इनको उनके चाचाओं लच्छू महाराज एवं शंभु महाराज और पिता जी से प्रशिक्षण मिला। इस प्रकार वे ही इनके गुरु थे।


Pandav Ke Guru Kaun The
पांडवों के गुरु कौन थे

पांडवों के साथ-साथ कौरवों के भी गुरु द्रोणाचार्य थे।


Bhishma Pitamah Ke Guru Kaun The

भीष्म पितामह ने वेदों की शिक्षा ऋषि वशिष्ठ जी से प्राप्त की। शुक्राचार्य और बृहस्पति जी ने भी भीष्म पितामह को ज्ञान दिया। अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा उन्होंने परशुराम जी से प्राप्त की।


Ramanand Ke Guru Kaun The
रामानंद जी के गुरु कौन थे

कबीरदास और रविदास के गुरु रामानंद के गुरु राघवनंद थे।


Swami Vivekanand Ke Guru Kaun The

स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी थे।


पढ़िए :- स्वामी विवेकानंद और वेश्या | स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी एक अद्भुत कहानी


Sikandar Ka Guru Kaun Tha

सिकंदर के गुरु का नाम अरस्तु ( एरिस्टोटल ) था और वह यूनान के एक मशहूर दार्शनिक थे।


आरुणि के गुरु कौन थे

आरुणि के गुरु गुरु ऋषि धौम्य जी थे।


सम्राट अशोक के गुरु कौन थे

सम्राट अशोक के गुरु उनके दादा चन्द्रगुप्त मौर्या के गुरु चाणक्य ही थे।


Devtaon Ke Guru Kaun The
देवताओं के गुरु कौन थे

अभी तक तो वेदों और ग्रंथों के अनुसार बृहस्पति जी को ही देवताओं का गुरु माना जाता है।


नारद जी के गुरु कौन थे
Narad Ji Ke Guru Kaun The

वैष्णव मान्यताओं के अनुसार शिव ही नारद के गुरु हैं जिन्होनें नारद को हरि भक्ति की दिक्षा दी। वैसे पिता भी पहले गुरु होते हैं। तो उस हिसाब से ब्रह्मा उनके गुरु भी हैं क्योंकि भागवद कथा का ग्यान उन्होंने ही नारद को दिया था।


Ravan Ke Guru Kaun The
रावण का गुरु कौन था

असुर गुरु शुक्राचार्य रावण के गुरु थे। वैसे इनके गुरु इनके दादा पुलस्त्य ऋषि भी थे।


इन महापुरुषों के गुरुओं के बारे में दी गयी जानकारी में अगर कोई ऐसा महापुरुष है जिसके बारे में यहाँ जानकारी नहीं दी गयी। और आप उनके गुरु के बारे में भी जानना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

पढ़िए गुरु को समर्पित अप्रतिम ब्लॉग की यह बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.