हिंदी सुविचार संग्रह

बेटी पर सुविचार | बेटी को समर्पित स्टेटस | 15 Daughter Day Quotes In Hindi


आज पूरे विश्व में बेटियां अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। एक समय था जब ऐसा माना जाता था कि बेटियों को बस घर का काम करना चाहिए। घर से बाहर के काम लड़कों के होते हैं। आज यह बात पूरी तरह झूठ साबित होती है। आइए पढ़ते हैं बेटियों को समर्पित है यह ( Daughter Day Quotes In Hindi ) बेटी पर सुविचार ।

बेटी पर सुविचार

बेटी पर सुविचार


1. बेटियां वो परियां होती हैं जो घर को स्वर्ग बना देती हैं।


2. बेटियाँ अपनी माँ की परछाई होती हैं।


3. बेटी वो रिश्ता है जो दो परिवारों को आपस में जोड़ती है।


4. बेटी बोझ नहीं बल्कि जिम्मेदारियों का बोझ उठाने वाली है।


5. बेटी घर की लक्ष्मी होती है पराया धन नहीं।


6. जो बेटियां कल तक ससुराल और मायके तक ही सीमित थीं, वह आज आसमान छू रही हैं।


7. बेटी है तो यह संसार है, बेटी ही जीवन का आधार है।


8. बेटी को देवी का रूप कहा जाता है , क्योंकि वही है जो रिश्तों में जान डालती है। यही बेटी की महानता है।


9. बेटी के होने से ही माँ, बहन, बहू जैसे रिश्ते होते हैं।


10. माँ की तकलीफ बस एक बेटी ही समझ और बांट सकती है।


11. बेटियों के सपनों को पर देकर देखो, वो सारा आसमान आपके क़दमों में ला देंगी।


12. बेटियों से सुनहरा हर पल है, बेटियों से ही हमारा कल है।


13. दुनिया से ज्यादा महत्वपूर्ण एक पिता के लिए उसकी बेटी की ख़ुशी होती है।


14. बेटी की शिक्षा ही उसका दहेज़ होना चाहिए।


15. बेटियां कमजोर होती हैं, इस बात में दम नहीं है। बस उन्हें एक मौका देकर देखो, वो किसी से कम नहीं हैं।


बेटी पर सुविचार का विडियो यहाँ देखें :-

Quotes On Daughter In Hindi | बेटी पर सुविचार | बेटी पर कुछ सुंदर लाइनें | बेटी पर स्टेटस

बेटी पर सुविचार आपको कैसे लगे ? यदि आपके भी हैं बेटी के बारे में कुछ विचार तो अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें।


पढ़िए बेटी को समर्पित यह 5 बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *