Home » हास्य » अन्य हास्य और व्यंग्य » सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय | दिलचस्प और अचूक तरीके

सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय | दिलचस्प और अचूक तरीके

by Sandeep Kumar Singh
5 minutes read

आप पढ़ रहे है -सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय ।

आज-कल ज़माना बहुत त्तेज हो गया है। हर तरफ भाग-दौड़ मची हुयी है। सबको यही जल्दी रहती है कि उनका काम जल्द से जल्द ख़त्म हो। लेकिन अगर काम जल्दी करने हैं तो उन्हें शुरू भी जल्दी करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे जरुरी है सुबह जल्दी उठना। आज तक आपने अलग-अलग वेबसाइट्स पर या किसी और माध्यम से सुबह जल्दी उठने के तरीके पढ़े, देखे और सुने होंगे। पर जो तरीके आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपने सोचे भी नहीं होंगे। आइये पढ़ते हैं सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय ।

[ ध्यान दें – यह लेख  ” सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प तरीके  “आप लोगो की सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए लिखा गया है, कृपया जो अपने आप को रिस्क टेकर मानते है वही सीरियसली ले, अगर आप इनमे से कोई तरीका ट्राई मारते है तो कृपया उसका रिजल्ट हमें जरुर बताये। :-p ]


सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय

सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय

1. नींद उड़ाने का जुगाड़ :- सुबह न उठ पाने का सबसे बड़ा कारण है नींद। इसलिए पहले वो रास्ता ढूंढें जिससे आपकी नींद उड़ जाये। फिर न रहेगी नींद ना सुबह उठने की टेंशन।

2. भारतीय रेल की सहायता लें :- रात को सोने के लिए एक अच्छी की जगह ढूंढें जहाँ काफी शोर आता हो। इसके लिए रेलवे ट्रैक बहुत बढ़िया जगह है। आप अपनी चारपाई रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर बिछा लें। आने जाने वाली ट्रेनें आपको हर 10 मिनट में उठा देंगी।

3. कर्ज से होगी कृपा :- अलग-अलग लोगों से खूब सारा कर्ज लें और उन्हें हर दफा सुबह आने को कहें। वो खुद आकर आपको सुबह उठा दिया करेंगे। हो सकता है आपकी थोड़ी मालिश फ्री में हो जाये।

4. मच्छर अच्छे हैं :-किसी ऐसे इलाके में घर ले लें जहाँ खूब मच्छर हों। कसम से आप सोना चाहेंगे तो भी नहीं सो पाएँगे।

5. उठाने वाली चाभियाँ :-रात को सोते समय सारे टूथब्रश और टूथपेस्ट छिपा कर रख दें या फिर बाथरूम में ताला लगा कर सो जाएँ। सुबह होते ही आप पर ऐसा हमला होगा जैसा पाकिस्तान से आतंकवादी भी नहीं करते। और उन तालों की चाभियाँ आपके सुबह जल्दी उठने में आपकी मदद करेंगी।

6. जैसे को तैसा :-खूब विज्ञान पढ़ें और एक ऐसी मशीन बनायें जो पूरे मोहल्ले के लोगों को उठा आये। उसके बाद मोहल्ले वाले खुद-ब-खुद आपको उठाने आ जायेंगे। इसे हम कहते हैं जैसे को तैसा।

7. खाट पर खटमल :-सोने के लिए ऐसी खाट (चारपाई) का इंतजाम करें जिसमे खटमल हो। आगे आप खुद समझदार हैं।

8. मुर्गीखाना :- जी नहीं आपको मुर्गीखाना नहीं बनाना बल्कि कुछ मुर्गे और मुर्गी अपने कमरे में पालने हैं। सुबह होते ही कोई और उठे या न उठे आप उन मुर्गो को भगाने के लिए जरुर उठ जाएँगे।

9. घर से बाहर निकलें :- रात को अपना बिस्तर लेकर किसी ऐसी दुकान के बहार सो जाएँ जो सब से पहले खुलती हो। सुबह जब दुकान खोलने आएँगे तो वे खुद ही आपको उठा देंगे।

10. थिंक हटके :- और अंत में एक रामबाण उपाय। एक नाईट शिफ्ट की नौकरी ढूंढो। दिन में आराम से सो जाओ सुबह उठने की झंझट ही ख़त्म।

उम्मीद करते हैं आपको ये सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय पसंद आये होंगे। अगर आप के पास भी ऐसा ही कोई अनोखा तरीका है तो कमेंट बॉक्स में जरुर शेयर करें।

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग की कुछ और व्यंग्य रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

20 comments

Avatar
Krishna singh अगस्त 18, 2021 - 10:48 अपराह्न

Itne different tarike first Time mile but phir bhi thanks

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अगस्त 27, 2021 - 12:41 पूर्वाह्न

थोड़ा क्रिएटिव होना भी जरूरी है।

Reply
Avatar
Oeofkekekdkekwjfj मई 5, 2021 - 1:02 पूर्वाह्न

Thank you ( असलियत में )

Reply
Avatar
CHOKIDAR NARENDRA MODI (PM) अप्रैल 23, 2019 - 3:32 अपराह्न

Kya ye real life me kaam aate he
MR G

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मई 3, 2019 - 10:20 पूर्वाह्न

जी इन्हें प्रयोग करिए जान जाएंगे।

Reply
Avatar
Shikha pandey फ़रवरी 27, 2018 - 6:08 अपराह्न

Bakwassss hai

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मार्च 3, 2018 - 8:06 पूर्वाह्न

Bilkul sahi kaha shikha Pandey ji aapne. Agar aapko sahi tareeka pta hai to mujhe nhi lagta apko iski jaroorat hogi. Apna keemti samay dene ke liye dhanywad.

Reply
Avatar
ABHISHEK PANDEY दिसम्बर 23, 2017 - 1:50 अपराह्न

THANKS SIR

Reply
Avatar
Deepak Meena जुलाई 31, 2017 - 9:38 अपराह्न

Ha ha ha…nice airtical sir Ji mja asgaya ..hhhh

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अगस्त 4, 2017 - 9:33 पूर्वाह्न

Thanks Deepak Meena…

Reply
Avatar
Rakesh Panday जुलाई 7, 2017 - 2:01 पूर्वाह्न

? hahahahahaha verry nice sir ji aise nayab trike aaj pahli bar sun rha hu

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh जुलाई 7, 2017 - 4:44 पूर्वाह्न

धन्यवाद राकेश पांडेय जी। जिंदगी में कुछ चीजें अक्सर पहली बार ही होती हैं।

Reply
Avatar
sachin अप्रैल 28, 2017 - 5:04 अपराह्न

No its really working n I too like it…thanx for give me lol exercise….

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अप्रैल 28, 2017 - 5:06 अपराह्न

Thanks sachin to appreciate our idea…. Hope you enjoyed it..m

Reply
Avatar
विकास मार्च 28, 2017 - 6:29 पूर्वाह्न

ये तरीके नॉनसेंस आप को ही सुबह उठा सकते है।बच्चो वाली बात करते हो यार।

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais मार्च 28, 2017 - 8:55 पूर्वाह्न

हाहाहा विकास भाई, लगता है आपने लेख के टिप नही पढ़ा, खैर लेकिन एक बात बता दूँ, ये तरीके नॉनसेंस तो है लेकिन कारगर है खासकर उन लोगो के लिए जो सुबह जल्दी तो उठाना चाहते है उन्हें हर तरीके भी पता है फिर भी नही उठते… वैसे ऐसा कोई इन्सान नही होगा जिसे सुबह उठने के तरीके पता नही होगा, हर कोई उन्ही घिसी पीती बातो की ही सलाह देता है जो हर किसी को पता है, जानते सब है लेकिन कोई उन बातो का बाते का इस्तेमाल करते नही.. इसलिए उन्हें जरुरत है ऐसे नॉन सेंस तरीको की.. और हां इस भूल में मत रहिएगा की ये बच्चो वाली बाते है… हाहाहा, इन तरीको को अपनाना बच्चो का खेल नही है. आप खुद एक try देके देख सकते है….

Reply
Avatar
Vishnu Kumar मार्च 26, 2017 - 7:24 अपराह्न

waav ti so nice ariseing in morning

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मार्च 26, 2017 - 7:43 अपराह्न

yes Vishnu Kumar it keeps health Good also

Reply
Avatar
vineet jain सितम्बर 6, 2016 - 8:28 अपराह्न

हा हा हा , वास्तव में बहुत रोचक तरीके है सुबह उठाने के

Reply
Mr. Genius
Mr. Genius सितम्बर 6, 2016 - 9:46 अपराह्न

धन्यवाद विनीत जैन जी…..एक बार प्रयास जरूर कीजियेगा…

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.