रिश्तें-मोहब्बत-भावनाएं, शायरी की डायरी

Shayari On Maa | Maa Ke Liye Shayari | माँ पर शायरी और स्टेटस


Shayari On Maa – मानव अपने जीवन में अपनी बुद्धि से कुछ भी हासिल कर सकता है। लेकिन उसमें यह सोच और प्रेरणा आती कहाँ से है? हमारे सफल जीवन के पीछे कहीं न कहीं हमारे माता-पिता का हाथ होता है। ज्यादातर बच्चों को पिता से कम बनती है और माँ से ज्यादा। ऐसे में बच्चे अपनी माँ से अच्छे संस्कार प्राप्त कर लेते हैं जो उनके जीवन में उनको मान-सम्मान दिलवाते हैं। तो उसी माँ को समर्पित है यह ( Maa Ke Liye Shayari ) माँ पर शायरी और स्टेटस संग्रह :-

Shayari On Maa
माँ पर शायरी और स्टेटस

Shayari On Maa

1.
माँ ममता की छाँव है, माँ से घर परिवार,
माँ जीवन का सार है, माँ से हैं संस्कार।

2.
दुनिया के सब रिश्तों में, ये हुनर उसे ही आता है,
उतने में चलाती घर है माँ, जितना भी पिता कमाता है।

3.
चाहे थोड़ी चीज हो लेकिन, सबको देती बराबर बाँट,
प्यार भरा रहता दिल में, “माँ” बस ऊपर से देती डांट।

4.
संतान जब उसमें लाखों कमियां निकालती है,
भूल जाती है शायद वो “माँ” ही उन्हें पालती है।

5.
पाल-पोस जिसने हमें, बना दिया इन्सान,
इस सृष्टि में बस वही, माँ है बड़ी महान।


Maa Ki Mamata Par Hindi Poem


6.
मैं तो खाली तन हूँ, वो हैं मेरी आत्मा,
एक है माँ और दूसरा परमात्मा।

7.
बुरे वक़्त में जब कभी, दुनिया छोड़ती साथ,
हौसला देती माँ हमें, सिर पर रख कर हाथ।

8.
यूँ ही नहीं बना, मेरे जीवन का किस्सा है,
इसे बनाने में मेरी, माँ का भी हिस्सा है।

9.
जिससे उसे दुःख पहुंचे, कभी न बोलो ऐसे बोल,
किस्मत वालों को मिलती है, माँ की ममता अनमोल।

10.
लाकर इस संसार में,  मुझमें डाली जान है,
माँ मेरी पहचान है, माँ मेरी भगवान् है।

11.
वो न दिखाई दे तो मेरा जीना दुश्वार हो जाता है,
होता हूँ उसकी गोद में तो जन्नत का दीदार हो जाता है।

12.
मेहनत कर के आगे बढ़ना
माँ ने बात ये हमें सिखाई,
माँ की बदौलत ही जीबन में
हमने आज सफलता पाई।


Maa Ki Mahima Hindi Kavita


13.
पूरी करती है
परिवार की जरूरतों को हर रोज,
माँ के जीवन में
कोई इतवार नहीं होता।

14.
जीवन के हर सुख-दुःख में
साथ मेरा वो देती है,
दिल का सारा हाल मेरा माँ
चेहरे से पढ़ लेती है।

15.
अपने हाथों से वो
घर की हर एक चीज सजाती है,
माँ ईश्वर का वह रूप है
जो घर को स्वर्ग बनाती है।

16.
हां में हाँ मिलाकर अपनी
औलाद के सपनों में जान भर देती है,
उसकी खुशियों की खातिर माँ
अपनी खुशियाँ कुर्बान कर देती है।

( Shayari On Maa ) माँ पर शायरी और स्टेटस आपको कैसे लगे? अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

पढ़िए माँ को समर्पित यह बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *