Home » रोचक जानकारियां » सबसे गर्म ग्रह कौन सा है | Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai

सबसे गर्म ग्रह कौन सा है | Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai

by Sandeep Kumar Singh
4 minutes read

 सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है

हमारे सौरमंडल में ऐसे बहुत से रहस्य हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है। और अगर कुछ चीजों की जानकारी है तो हमें यह नहीं पता कि वो चीजें वैसी क्यों हैं? ऐसा ही एक सवाल है कि सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है और वो गर्म किस वजह से है।

सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है ?

आप में से कई लोगों को इसका उत्तर पता होगा कि सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह ( Venus Planet ) है। मगर देखा जाए तो सूर्य के सबसे पास और सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह “ बुध ग्रह ” ( Mercury Planet ) है। जबकि शुक्र ग्रह का स्थान बुध के बाद आता है। बुध ग्रह से दूर होने के बावजूद शुक्र ग्रह सब्स्से ज्यादा गर्म क्यों है? और सबसे पास होने पर भी बुध ग्रह सबसे गर्म क्यों नहीं है?

आइये जानते हैं इस प्रश्न का उत्तर।

बुध ग्रह ( Mercury Planet ) के सबसे गर्म ग्रह न होने का सबसे बड़ा कारण हैं वहां पर वायुमंडल का न के बराबर होना। किसी भी ग्रह का तापमान कितना होगा यह उसके वायुमंडल पर भी निर्भर करता है। बुध ग्रह का वायुमंडल इतना पतला है कि उसके होने न होने से इस ग्रह को कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस ग्रह पर ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, हीलियम, सोडियम और पोटैशियम जैसी गैसें हैं। ऐसे में वायुमंडल के न के बराबर होने और कार्बन डाइऑक्साइड गैस के न होने के कारण सूर्य का जो भी प्रकाश इस ग्रह के अन्दर आता है उसकी गर्मी वापस अन्तरिक्ष में चली जाती है। जिसके चलते यह ग्रह रात में ठंडा हो जाता है।

जिस का नतीजा यह होता है कि बुध ग्रह का दिन का तापमान 430 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान -180 डिग्री सेल्सियस रहता है।

क्यों है शुक्र ग्रह ( Venus Planet ) सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह ?

जैसा कि हमने ऊपर पढ़ा कि किसी ग्रह का तापमान कितना होगा इसमें उस ग्रह के वायुमंडल का भी हाथ होता है। शुक्र ग्रह का वायुमंडल बहुत ही घना है। साथ ही इस ग्रह के वायुमंडल में कार्बोन डाइऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है। ये दोनों अन्तरिक्ष से आने वाले सूरज के प्रकाश की गर्मी को अन्तरिक्ष में वापस नहीं जाने देते। जिस कारण इस ग्रह पर हमेशा गर्मी बनी रहती है।

गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि शुक्र ग्रह का औसतन तापमान 464 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहता है। इतने तापमान में तो सीसा ( Lead ) अपने आप पिघल जाए।  शुक्र ग्रह पर कई जगह यह तापमान 827 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच जाता है।

” सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है ?” जानकारी आपको कैसी लगी? अपने विचार कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

पढ़िए सौरमंडल से संबंधित यह रोचक जानकारियां :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.