Home » रोचक जानकारियां » Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai | सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है

Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai | सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है

by Sandeep Kumar Singh
7 minutes read

हमारा सौरमंडल एक परिवार है जिसमें सबका जन्मदाता सूर्य, सभी ग्रह ( Planets ) , बौने ग्रह ( Dwarf Planets ) ,  क्षुद्रग्रह ( Asteroid ), प्राकृतिक उपग्रह ( Natural Satellites ) , उल्का ( Comets ) आदि हैं। लेकिन ये अपनी मर्ज़ी से कहीं घूमने नहीं जा सकते क्योंकि ये सब एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल ( Gravitational Force ) से बंधे हैं। ऐसे में अगर पृथ्वी ने सूर्य को छोड़कर कहीं और घूमने की कोशिश भी की तो इसके परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं। खैर, इस लेख में आज हम जानने वाले हैं ( Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai ) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ? , सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध ग्रह के बारे में जानकारी ( Mercury Planet Facts Hindi ) लेकिन उस से पहले आइये जान लेते हैं सौरमंडल में कितने ग्रह होते हैं।

सौर मंडल में कितने ग्रह होते है?

किताबों में कभी हमारे सौरमंडल में 9 ग्रह हैं ऐसा पढ़ाया जाता था। लेकिन एक दिन तो हमारी दुनिया ही बदल गयी जब पता चला की यम ग्रह ( Pluto Planet ) ग्रह तो है लेकिन अभी बौना है। इसके बाद इसे बौने ग्रह ( Dwarf Planet ) की श्रेणी में डाल दिया गया। पाँच चंद्रमा लेकर घूमने वाला यम ग्रह ( Pluto Planet ) सौरमंडल का सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

फिलहाल हमारे सौर मंडल में आने वाले ग्रहों की संख्या 8 है जिन्हें दो भागों में बांटा गया है :- आंतरिक ग्रह (Internal Planets ) और बाहरी ग्रह (External Planets )। इन ग्रहों को दो भागों में बाँटने का कारण है क्षुद्रग्रह घेरा ( Asteroid Belt )। यह घेरा मंगल ( Mars ) और बृहस्पति ( Jupiter ) ग्रह के बीच में है। इनकी संख्या हजारों-लाखों में हैं। आइये अब जानते हैं ( Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai ) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?

Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai
सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?

Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?

यह सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध ( Mercury Planet ) है। यह सबसे तेज घूमता है और इसी कारण यह सूर्य का एक चक्कर 88 दिन में पूरा करता है। दोपहर के समय इस ग्रह का तापमान 400 डिग्री सेल्सिअस रहता है और रात के समय यह तापमान -170 डिग्री सेल्सिअस तक चला जाता है। लेकिन हैरानी की बात है कि सूर्य के सबसे निकट होने के बाद भी इस ग्रह को सबसे गर्म ग्रह होने का स्थान नहीं मिला है। सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह ( Venus Planet ) है।



सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध ग्रह के बारे में जानकारी
Mercury Planet Facts Hindi


1. बुध हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। अगर इसकी तुलना पृथ्वी के चंद्रमा से की जाए तो बुध ग्रह चंद्रमा से थोड़ा ही बड़ा है।


2. धरती के चाँद से भले ही यह थोड़ा बड़ा हो लेकिन इसका खुद का कोई चाँद नहीं है। कोई बात नहीं सबसे चमकदार ग्रह इसका पड़ोसी है तो फिर चाँद की क्या जरूरत।

3. बुध ग्रह को खुद का एक चक्कर लगाने ( Rotation ) में धरती के 58.7 दिन लगते हैं। सूरज का चक्कर लगाने ( Revolution ) के लिए बुद्ध को 87.97 दिन लगते हैं। इस तरह से अगर देखा जाए तो बुद्ध ग्रह के तीन दिन वहां के दो सालों के बराबर है।


4. यह ग्रह सूर्य से लगभग 360 लाख मील ( 580 लाख किलोमीटर ) की दूरी पर है। सूर्य के सबसे निकट यही ग्रह है।


5. वैसे तो बुध ग्रह पर मानव जीवन संभव नहीं है लेकिन अगर थोड़ी देर को मान लिया जाए कि हम बुध गृह पर खड़े हैं। तो हमें सूर्य का आकार पृथ्वी से दिखने वाले सूर्य से तीन गुना बड़ा नज़र आएगा।


6. इतना ही नहीं यदि आप बुध ग्रह पर रहते हैं, तो हर तीसरे महीने में आपका जन्मदिन होता।


7. बुध को प्राचीन काल से जाना जाता है क्योंकि इसे बिना टेलिस्कोप के देखा जा सकता है। बशर्ते आपकी नज़र ठीक हो।


8. भले ही आकार में बुध ग्रह ( Mercury Planet ) सौरमंडल का सबसे छोटा गृह है लेकिन पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे घना ग्रह ( Densest Planet ) ग्रह बुध ( Mercury Planet ) ही है।


9. बुध ग्रह पर अब तक दो अंतरिक्ष यान ( Spacecraft ) : मेरिनर 10 और मेसेंजेर ( Mariner 10 and MESSENGER)  द्वारा बुध का दौरा किया गया है।


10. सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह में लगभग 70% धात्विक और 30% सिलिकेट ( 70% metallic and 30% silicate material ) सामग्री होती है।


11. प्राचीन यूनानी ( The ancient Greeks ) बुध ग्रह को हर्मीस ( Hermes ) के नाम से जानते थे लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। बुध ग्रह का अंग्रेजी नाम Mercury रोमन दूत देवता ( Roman Messenger God ) के नाम पर रखा गया था, क्योंकि यह सूर्य के चारों ओर तेज गति से घूमता था। बस अब कोई ये मत पूछना की उनका नाम क्या था। क्योंकि वो पहले ही बता दिया गया है।


12. बुध ग्रह ( Mercury Planet ) लगभग 29 मील या 47 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से सूर्य की परिक्रमा करता है।


आपको ( Sabse Chhota Grah Kaun Sa Hai ) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ? पढ़कर यदि आपको कोई नयी जानकारी मिली तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

पढ़िए सौरमंडल से संबंधित यह रोचक लेख :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.