Home » हिंदी सुविचार संग्रह » माँ पर सुविचार – माँ पर अनमोल वचन के स्टेटस और कोट्स | माँ के लिए कुछ शब्द

माँ पर सुविचार – माँ पर अनमोल वचन के स्टेटस और कोट्स | माँ के लिए कुछ शब्द

by Sandeep Kumar Singh
9 minutes read

माँ, जिसके बारे में जितना बताया जाए उतना कम है। एक इंसान अगर किसी काबिल होता है तो उसके पीछे भी माँ के दिए संस्कार और उपदेश होते हैं। माँ भगवान् का ही तो दूसरा रूप है। जिस इंसान ने अपनी माँ को उसके जीवनकाल में खुश रखा उसने समझो भगवान् पा लिया। बस उसी माँ के आशीर्वाद से आज मैं माँ पर सुविचार की कुछ पंक्तियाँ लिख रहा हूँ। आशा करता हूँ आप सभी को पसंद आयेंगे। तो आइये पढ़ते हैं माँ के लिए कुछ शब्द ” माँ पर सुविचार ” में  :-

माँ पर सुविचार

माँ पर सुविचार

1. इन्सान की सबसे अच्छी दोस्त उसकी माँ होती है।


2. उम्र भले ही कितनी भी हो जाए, सुकून तो माँ की गोद में ही आता है।


3. संसार में चाहे कितने भी सुन्दर चेहरे हों लेकिन माँ से सुन्दर कोई भी नहीं है। उसी तरह माँ के लिए भी सबसे सुन्दर चेहरा उसकी संतान का होता है।


4. माँ अपनी ख़ुशी सदा अपने बच्चों में ही देखती है।


5. एक छोटे से घर का गूगल माँ होती है। जिसे हर चीज पता होती है आपके सामान से लेकर आपकी भावनाओं तक।


6. बच्चे बड़े होने पर माँ को भूखा छोड़ सकते हैं लेकिन माँ बच्चों के बूढ़े होने पर भी उन्हें खाना खिलने की हिम्मत रखती है।


7. घर तो माँ से होता है वर्ना ईंटों का तो सिर्फ मकान होता है।


8. हर इन्सान का पहला प्यार उसकी माँ ही होती है।



9. हाँ मानता हूँ माँ बहुत गुस्सा होती है लेकिन हर मुसीबत में वो मेरे साथ खड़ी रहती है।


10. जमाना कहाँ गलतियां माफ़ करता है साहब, वो तो माँ है जो मुस्कुरा कर हर खता भुला देती है।


11. दुनिया में मशहूर नहीं है तो क्या? मेरी माँ के हाथों का खाना सबसे ज्यादा लजीज होता है। माँ की लोरी कानों में आज भी अमृत घोल देती है। जिंदगी जीने की सीख देने वाली वही तो मेरी सबसे पसंदीदा अध्यापक हैं।


12. अगर मेरे अन्दर कोई बुराई है तो उसका जिम्मेदार मैं खुद हूँ और अगर मेरे अन्दर कोई अच्छाई है तो उसकी जिम्मेदार माँ है।


13. माँ को हमारी समस्याओं से परेशानी हो सकती है हमसे नहीं।



14. वो इन्सान कभी गरीब नहीं हो सकता जिसके सिर पर माँ का साया होता है।


15. माँ की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं जब उसकी संतान उसे प्यार से गले लगाती है।


16. अपने बच्चों के सपनो के लिए अपनी बहुत सी ख्वाहिशें का गला सिर्फ माँ ही घोंट सकती है।


17. माँ ही है जिसने ध्रुव, प्रह्लाद, गुरु नानक,कबीरदास, तुलसीदास और बहुत से महान पुरुषों को जन्म दिया। इन सब के महान बनने का कारण माँ ही है।


18. अध्यापक हमें दुनिया और दुनिया की चीजों के बारे में बताते हैं लेकिन माँ हमें हमारे बारे में बताती है।


19. शब्दों को तो सारी दुनिया जानती है लेकिन ख़ामोशी को तो सिर्फ माँ पहचानती है।


20. तकलीफ बच्चे को होती है और वो सारी रात नहीं सोती। कैसे बताऊँ उसके बारे में, माँ कभी शब्दों में बयान नहीं होती।



21. परिस्थितियां बदलती रहती हैं लेकिन माँ का प्यार नहीं बदलता।


22. दुनिया भर में सबसे सुरक्षित जगह माँ की गोद है।


23. हम सबसे अच्छे हैं दुनिया को ये दिखाने के लिए हमे खुद को साबित करना पड़ता है। एक माँ ही है जिसे ये बात हमारे जन्म से ही पता होती है।


24. संसार में सबसे अच्छी चीज माँ की आँखों में ख़ुशी के आंसू हैं।


25. प्यार शब्द की सबसे उत्तम परिभाषा है – ‘माँ’


आपको माँ पर सुविचार कैसा लगा? अपने विचार हम तक कमेंट बॉक्स के जरिये अवश्य पहुंचाएं।

पढ़िए माँ से संबंधित और भी शानदार रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

21 comments

Avatar
Abhishek मार्च 6, 2023 - 1:52 अपराह्न

Nice sir
Mai writing use kar sakata hau please sir

Reply
Avatar
Raju Verma दिसम्बर 1, 2022 - 9:23 पूर्वाह्न

Love 💕💕💕💕💕💕💕💕💕 you mammy papa is geart

Reply
Avatar
Prakash Tete जुलाई 19, 2022 - 3:45 अपराह्न

Bahut sunder dil chune wali thought hai

Reply
Avatar
Tina अप्रैल 23, 2020 - 11:39 पूर्वाह्न

Ky hm bhi apne word yha share kr skte h

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अप्रैल 23, 2020 - 5:35 अपराह्न

contact us in [email protected] or on whatsapp 9115672434

Reply
Avatar
R. B. SONKAR जुलाई 19, 2019 - 4:12 अपराह्न

Very good

Reply
Avatar
Ankita saini मई 7, 2019 - 6:49 पूर्वाह्न

Bhut Hi sunder thoughts ….

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मई 11, 2019 - 12:22 अपराह्न

धन्यवाद अंकिता जी…

Reply
Avatar
Gitaram Meena sinoli swm mob 9928181574 फ़रवरी 6, 2019 - 9:07 पूर्वाह्न

Gagar me sagar bharne jesi takat hai in shabdo me…. Very sweet of words

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh फ़रवरी 7, 2019 - 8:03 अपराह्न

धन्यवाद गीताराम जी….

Reply
Avatar
Shyam Kumar mandal जनवरी 8, 2019 - 9:40 पूर्वाह्न

Maa ke jaisi duniya me koi nahi hota wo maa hi hai jo Apne baccho ki har galti Ko maaf kar deta hai
Love you mama

Reply
Avatar
Surbhi agarwal अगस्त 16, 2021 - 12:39 अपराह्न

Sahi baat kahi h ek maa hi hoti h jo apne bachoo ki har galti ko maaf kr deti hai…
Jab beti sasural bhi chali jaati h to maa ka pyar kabhi bhi kam nhi hota hai har raah par maa ko humesha apne bache yaad aate hai.. jab baccha bimar padta h na to sabse jayada maa ko bhi taklif hoti hai ki mere bacche ko kya ho gaya.. isliye shaadi k baad ladko ko maa se alag hone ki nhi sochna chahiye bhale hi bo dur rehkar naukri krte ho to ya shaadi ho gyi ho to bhi apni maa ko roj call krni chahiye jisse unhe lagega bacche maa papa ko nhi bhule. Betiyaan to maa papa ki shaan hoti h bete maa papa ki himmat hote ek sahara hote hai. Love you maa papa.
????

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अगस्त 27, 2021 - 12:41 पूर्वाह्न

सही बात कही आपने।

Reply
Avatar
Surbhi agarwal अगस्त 16, 2021 - 1:08 अपराह्न

Sahi kaha is duniya mai maa ke jaise koi nhi hota jo apne bacho ki har galti ko maaf kr deti h bacche ne kitni bhi badi galti kari ho maa ko kuch galat bhi kabhi bol diya ho tab bhi maa apne baccho ko maaf kr deti hai bacche kabhi apni maa par chilla bhi dete h to bhi maa baccho ki baat ka bura nhi manti.. Agar bacche bimar pad jaate h to sab se jayada taklif maa ko hoti hai agar bacche kisi taklif m hote hai to maa ko usse jayada taklif hoti hai agar baccho ko kisi chij ki jarurat hoti h or maa k pass kam paise hote hai to maa kahi se bhi karke apne baccho ki jarurat ko pura karti hai bacche apne papa se bhi itni baate share nhi kar pate hai jitna apni maa se kr lete hai ek maa hi hoti h apne baccho k liye maa ek dost ek guru sab kuch hoti hai. Jab bacche bade ho jaate to bacche padne k liye bahar chale jaate hai to maa papa ko yaad karna bhul jaate hai itna busy ho jaate hai aisa nhi karna chahiye unhe apne maa papa ko roj call krni chahiye unhe aacha lagega ki bacche hume nhi bhule hai.. jab betiyon ki shaadi ho jaati h to maa ko har raah par unki betiyaan yaad aati hai bo pure din sochti hai ki beti kush h sasural m ya nhi bo sochti h ki khana sahi se khati bhi h ya nhi. Bahut saari baate dimag m aati hai..
Jab bete bahar job par chale jaate h to itna busy nhi hona chahiye ki apne maa papa ko phone karna bhul jaaye unhe din jab bhi samay mile to apne maa papa ko call karni chahiye isse maa papa ka dil khushi se bhar ata h bo muskurahat aa jaati h maa baap k chehro pr jaise unka beta unke samne hi khada hua ho.. isliye bete ko kabhi bhi shaadi k baad bhi apne maa baap ko kabhi nhi bhulna chahiye… Kyuki bete maa baap ki himmat hosla puri jindagi ka sahara hote hai or betiyaan maa baap ki shaan hoti hai. Love maa papa????????????

Reply
Avatar
Suraj Sharma मई 12, 2018 - 6:58 पूर्वाह्न

सच बहुत सुन्दर दिल को छू लेने वाली कविता

Reply
Avatar
Rahul दिसम्बर 27, 2017 - 10:40 पूर्वाह्न

माँ तो धरती पर भगवान का रुप होती है। अरे! भगवान को भी जनम लेने के लिए माँ की जरुरत पङी हम तो एक इँसान हैं।
माँ जिस पौधे को जल दे दे
वह पौधा सदल बन जाता है
माँ के चरणोँ को छूकर पानी
गँगा जल बन जाता है।

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh दिसम्बर 27, 2017 - 5:18 अपराह्न

बहुत उत्तम बात कही आपने राहुल जी।

Reply
Avatar
Sudha devrani दिसम्बर 18, 2017 - 10:59 अपराह्न

बहुत सुन्दर……

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh दिसम्बर 19, 2017 - 12:08 अपराह्न

धन्यवाद सुधा जी।

Reply
Avatar
alok kumar दिसम्बर 15, 2017 - 1:43 अपराह्न

धरती पर माँ भगवान् का रूप है.

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh दिसम्बर 15, 2017 - 8:04 अपराह्न

बिलकुल

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.