सूचना: दूसरे ब्लॉगर, Youtube चैनल और फेसबुक पेज वाले, कृपया बिना अनुमति हमारी रचनाएँ चोरी ना करे। हम कॉपीराइट क्लेम कर सकते है
आप पढ़ रहे हैं जीवन में आजादी पर कविता – मिले हमें आजादी
जीवन में आजादी पर कविता

सभी चाहते हैं जीवन में
मिले हमें आजादी,
किन्तु अन्य पर अपनी इच्छा
कभी न जाए लादी।
चाहे निर्णय लेने की हो
क्षमता बहुत हमारी,
साथ इसी के लेकिन समझें
अपनी जिम्मेदारी।
आजादी हमको देती है
खुश रहने के अवसर,
पर हम सुख से भरें न झोली
औरों को दुःख देकर।
हम औरों की आजादी को
अपनी जैसी मानें,
अनुशासन में रहें और की
सम्प्रभुता पहचानें।
न्यायोचित अधिकार हमें यदि
जीवन में है पाना,
तो निष्ठा से कर्त्तव्यों कों
सीखें सदा निभाना।
आजादी अनमोल धरोहर
हमें जान से प्यारी,
सब ही हों आजाद यही बस
चाहत रहे हमारी।
Jeevan Me Azadi Par Kavita आपको कैसी लगी? अपने विचार कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।
पढ़ें आजादी पर आधारित यह कविताएं :-
- हिंदी कविता आजादी पर :- आजादी का गान | Azadi Poem In Hindi
- स्वतंत्रता दिवस पर कविता – आजादी की नई भोर जब | Independence Day Poem
- आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता | Poem On Azadi Ka Amrit Mahotsav
धन्यवाद।