सूचना: दूसरे ब्लॉगर, Youtube चैनल और फेसबुक पेज वाले, कृपया बिना अनुमति हमारी रचनाएँ चोरी ना करे। हम कॉपीराइट क्लेम कर सकते है
एक बार फिर से पेश है संदीप कुमार सिंह की हिंदी शायरी संग्रह भाग – 2, पढ़े ये बेहतरीन शायरियों का संग्रह।
हिंदी शायरी

खुशियां | Khushiyan
ज़िद कर बैठी हैं खुशियां
दूर रहती हैं आज कल,
गमों ने डाला है डेरा
हर पल है नई मुश्किल।
रात | Raat
रात के भी अपने मायने हैं सबके
कोई सपने देखना पसदं करता है
तो कोई सपने पूरे करना।
हद | Hadd
हद में रहने की हिदायत दे गया वो शख़्स
जिसके लिए हम हर हदों को तोड़ते रहे।
तलाश | Talash
अज़ीब जिंदगी के दस्तूर हो गए हैं
अपनी ही तलाश में हम
खुद से ही दुर हो गए हैं।
मौत | Maut
ज़ज्बातों की मौत ही असली मौत होती है
फिर सासों का चलना ज़िंदगी नहीं होती।
तकदीर | Takdeer
दूर हो गई हैं खुशियां,
कहीं दूर वीराने में मेरी अभिलाषाएं रो रही हैं,
सपनों में आशाएं इंतजार कर रही हैं,
हकीकत की दुनिया में आने की,
और तकदीर है की सो रही है।
इन्तजार I Intejaar
उसके किस वादे पर
ऐतबार करूँ मैं
क्यूँ उसकी मिन्नतें
बार बार करूँ मैं।
न मिलने का करार है उसका
फिर क्यूँ तन्हाई में
उसका इन्तजार करू मैं।
पढ़िए :- हिंदी गीत “जिसका था मुझको इंतजार वो आया है”
” हिंदी शायरी संग्रह ” के बारे में अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
पढ़िए कुछ और बेहतरीन शायरी संग्रह :-
- Hindi Poetry By Sandeep Kumar Singh | संदीप कुमार सिंह की कविताएं
- सफलता शायरी | सफलता प्राप्ति के लिए प्रेरणादायक शायरी
- हिंदी शायरी संग्रह 5 by संदीप कुमार सिंह
- मतलबी लोग शायरी ( दोहा मुक्तक ) | मतलबी दुनिया के लोगों और रिश्तों पर स्टेटस
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें :-
धन्यवाद।


4 comments
Heart touching shayri…. Good luck
Thanks Sachin Singhaniya ji…
Ae dost tum hamko bhul jaw par
Ham tomko n bhula paynge
Teri mohabbt ki kasham ye sanam
Tum aawaj dogi shapno me ham
Hakikat me chale syenge
Nice…. Ashok Yadav ji…..thank you for your shayari.
Aapse mil kar achha laga.