रोचक जानकारियां

क्रिकेट विश्व कप 15 रोचक तथ्य :- क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां


क्रिकेट विश्व कप के बारे में कौन नहीं जानता। पूरे विश्व में फुटबॉल विश्व कप और ओलंपिक के बाद यह सबसे ज्यादा ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रतियोगिता है। लेकिनं क्या आप जानते हैं यह कब शुरू हुआ। कौन था सबसे पहला विजेता? क्यों नहीं खेल पायी थी दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने पहले 3 विश्व कप? आइये जानते हैं “ क्रिकेट विश्व कप 15 रोचक तथ्य ” में :-

क्रिकेट विश्व कप 15 रोचक तथ्य

क्रिकेट विश्व कप 15 रोचक तथ्य


1. पहले क्रिकेट विश्व कप का आयोजन पहला अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच ( International One Day Match ) खेले जाने के 4 साल बाद किया गया था।


2. पहला विश्व कप टूर्नामेंट प्रूडेंशियल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया था। इसलिए आधिकारिक तौर पर इसे प्रूडेंशियल कप भी कहा जाता है।


3. पहले विश्व कप के सभी मैच 60 ओवर के थे। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की तरह ही पारंपरिक सफ़ेद कपड़े पहन कर और लाल गेंद से सभी मैच खेले थे।


4. पहले 3 विश्व कप इंग्लैंड में ही खेले गए थे। जिनमें 1975 और 1979 के विश्व कप विजेता वेस्ट इंडीज की टीम थी। 1983 का विश्व कप भारतीय टीम ने जीता था। ये तीनों ही विश्व कप इंग्लैंड में खेले गए थे।


5. इन तीनों विश्व कप के बाद रोटेशन प्रणाली लायी गयी। क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने के इच्छुक राष्ट्रों द्वारा की गई बोलियों की जांच करने के बाद वोटिंग की जाती है। जिसके विजेता को विश्व कप की मेजबानी करने का अवसर दिया जाता है।


6. अब तक सबसे ज्यादा चार बार ( 1975, 1979, 1983, 1999 में ) इंग्लैंड ने विश्व कप की मेजबानी की है। 2019 में फिर से विश्व कप की मेजबानी करने केबाद यह संख्या पांच हो जाएगी।


7. 1987 में जब विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा था तब 60 ओवर के मैच में शाम के समय रौशनी कम होने के आसार थे। इसीलिए आईसीसी ने सभी मैच 60 ओवर से घटा कर 50 ओवर के कर दिए थे। तब से आज तक सभी अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच ( International One Day Match ) 50 ओवर के ही होते हैं।


8. 11 बार हो चुके विश्व कप में अब तक कुल 20 टीमें भाग ले चुकी हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, केन्या, बरमूडा, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएई, अफगानिस्तान, ईस्ट अफ्रीका और नामीबिया हैं।


9. ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा पांच बार क्रिकेट विश्व कप जीतने वाला देश है।


10. 1975 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम भाग नहीं ले सकी थी। क्योंकि उन्हीं के देश में चलते रंगभेद नीति के कारन उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लग गया था।


11. 1975 के विश्व कप में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों ने ही भाग लिया था। बाद में दूसरी टीमें भी विश्व कप में हिस्सा लेने लगी। जिनमें श्रीलंका और कनाडा की टीम थी।


12. 1987 में हुए क्रिकेट विश्व कप के बाद अगला विश्व कप 1991 में होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका कारन था ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा समय पर सही प्रबंध न हो पाना। इसी कारन इसमें एक साल की देरी हो गयी।


13. 1992 क्रिकेट विश्व कप में कई नई चीजें हुई। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति का अंत होने के बाद इस देश से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगा प्रतिबंध हट गया और इस देश ने इस विश्व कप में हिस्सा लिया। इसके साथ ही सभी टीमों ने रंगीन कपड़े पहने, सफ़ेद गेंद का प्रयोग किया गया और दिन-रात के मैच खेलने शुरू हुए।


14. विश्व कप में हुई देरी के कारन यह सिलसिला 1996 में भी चला। लेकिन आईसीसी ने अपनी इस गलती को अगले क्रिकेट विश्व कप में सुधारा और अगला क्रिकेट विश्व कप एक साल पहले 1999 में करवाया गया। इसके बाद अब हर चार साल बाद यह क्रिकेट प्रतियोगिता होती है।


15. 13 फ़रवरी 2015 को क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता आरंभ होने के उपलक्ष्य में गूगल ने भी एक डूडल जारी किया था।



“ क्रिकेट विश्व कप 15 रोचक तथ्य ” आपको कैसे लगे? अपने विचार हमें क्प्म्मेंट बॉक्स के जरिये जरूर बताएं।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *