Home » हिंदी कविता संग्रह » रिश्तों पर कविताएँ » छोटे भाई पर कविता :- राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण | भाई भाई के लिए कविता

छोटे भाई पर कविता :- राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण | भाई भाई के लिए कविता

by Sandeep Kumar Singh
4 minutes read

इस कविता के भाव वही पाठक समझ सकते हैं जिनका कोई छोटा भाई है। छोटा होने की वजह से वो सबका लाडला तो होता ही है साथ ही शैतान भी बहुत होता है। घर मे सबसे ज्यादा प्यार उसी पर लुटाया जाता है। उसके घर में रहने से एक अलग ही रौनक रहती है और जब वह कहीं बाहर जाता है तो घर मने एक ख़ामोशी सी छा जाती हैै। बाकी क्या-क्या होता है छोटे भाई में आइए पढ़ते हैं छोटे भाई पर कविता में :-

छोटे भाई पर कविता

छोटे भाई पर कविता

राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण
बलराम को कृष्ण कन्हाई,
ऐसे ही इस जनम में मुझको
मिला है मेरा प्यारा भाई,

घर में उस से ही रौनक रहती
हरकत करता है बचकानी,
उम्र बढ़ रही है फिर भी
अब तक करता है शैतानी,

न चिंता माथे पर रहती
न होठों पर खामोशी,
ऐसा कोई काम न करता
जिस से हो कभी नमोशी,

जितना वो लड़ता है मुझसे
उतना ही प्यार जताता है,
चेहरे पर देख कर उलझन वो
झट उसको दूर भगाता है,

उम्र भले छोटी है मुझसे
पर बातें करता सयानी है,
हर घटना को ऐसे बताता
जैसे कोई कहानी है,

कितना भी डराऊँ उसको मैं
वो कभी न मुझसे डरता है,
मेरी हर एक बात में वो
मेरे लिए हामी भरता है,

कैसे बयां करूँ मैं कैसी
किस्मत है मैंने पायी,
भगवान सरीखे माँ-बाप हैं मेरे
फरिश्ते जैसा भाई,

राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण
बलराम को कृष्ण कन्हाई,
ऐसे ही इस जनम में मुझको
मिला है मेरा प्यारा भाई।

छोटे भाई पर कविता हिंदी कविता:-

यह कविता आपको कैसी लगी? अपने विचार कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक अवश्य पहुंचाएं।

पढ़िए भाई से संबंधित ये बेहतरीन रचनाएँ :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

10 comments

Avatar
Muskan shukla जुलाई 23, 2020 - 8:52 अपराह्न

Mera chota bhai h & aaj hi hmaara jahgda hua….or is poem ko pdh ke bhaut rooone ka man kr rha h & i don't feel better right now ???? i just want to cry in his arms ????????????but vo chota h smjhdar nhi hai ????I love him so much but how I express ????I don't know this thing..this poem made me cry????

Reply
Avatar
Mujahid ali मई 4, 2020 - 12:17 अपराह्न

Ye kavita pad kar aisA lag ra hai jaise mai aapne bhai se gale lag kar ro liya

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मई 4, 2020 - 3:56 अपराह्न

Ji Mujahid ji hume khushi hai ki apko kavita pasand aayi…

Bahut-bahut dhanyawad

Reply
Avatar
Bhumika Srivastava जनवरी 4, 2023 - 8:02 अपराह्न

Mera ek choota bhai hai aur aaj hi hamara ladhi hua hai 😔 lakin jab mai ye kavita padhi to mujhe rona aaya hai 😔 but I feel now better

Reply
Avatar
Rani अगस्त 21, 2019 - 1:09 अपराह्न

बहुत ही अच्छी कविता है ।दिल से निकली है सर ????????❤❤

Reply
Avatar
Sanjeev pathak मई 31, 2019 - 12:07 अपराह्न

Mera bhi ek chhota bhai tha bahut pyara tha same isi kavita ki tarah pr ek ghatna me bhagvan ne mujhse mera bhai chheen liya bhagvan acha nhi hai bilkul bhi nhi usne mere bhai ko mujhse door kar diya ab mujhe mera Sara jeevan hi bekar lagta hai

Reply
Avatar
Rajeev Kumar अप्रैल 7, 2019 - 10:22 पूर्वाह्न

Aankhon me aansu la diye aapne sir sach me mera bhaii aisa hi hai

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अप्रैल 7, 2019 - 9:09 अपराह्न

धन्यवाद राजीव कुमार जी…

Reply
Avatar
Hariom Prajapat अक्टूबर 3, 2018 - 8:56 पूर्वाह्न

सर वास्तव में यह कविता दिल से निकली हुई आवाज है

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अक्टूबर 4, 2018 - 9:42 अपराह्न

धन्यवाद हरिओम जी…..

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.