Home » शायरी की डायरी » देशभक्ति-देशहित » भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी :- इंडियन आर्मी को समर्पित देशभक्ति शायरी

भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी :- इंडियन आर्मी को समर्पित देशभक्ति शायरी

by Sandeep Kumar Singh
3 minutes read

देश के अंदर यदि हम चैन से रह पाते हैं तो इसका कारन हैं सरहद पर तैनात हमारे देश के वीर जवान फौजी। जो देश के दुश्मनों को देश के अंदर नहीं आने देते। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करते। ये सारे देश को ही अपना परिवार मानते हैं और परिवार के एक जिम्मेवार सदस्य होने के नाते इसकी रक्षा करते हैं। अप्रतिम ब्लॉग भी ऐसे देश के योद्धाओं को सलाम करता है और समर्पित करता है उन्हें यह भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी संग्रह।

भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी

भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी

1.
जो सरहद पर तैनात रहें, बन देश के पहरेदार
दुश्मन जो आँख उठाये तो उस पर करते हैं वार,
माना धरती को माँ जिसने, करते उसका सम्मान
उन वीर जवान की खातिर है सारा भारत परिवार।

2.
शत्रु सीमा लांघ न जाए खड़े रहें चट्टानों से,
देश भक्ति क्या होती है, तुम पूछो जरा जवानों से
शीश झुकाया नहीं भले ही अपने प्राण गवाएँ हैं
भरा पड़ा इतिहास हमारा वीरों के बलिदानों से।

3.
दुनिया से आगे देश मेरा है ज्ञान में
है गायी जाती महिमा सारे जहान में,
जो आँख उठाए दुश्मन की औकात कहाँ
सैनिक सरहद पर तैनात हिंदुस्तान में।

4.
वो ही सच्चे हीरे हैं वो ही हैं हमारी शान
उनके होने से ही हमारे चेहरे पर मुस्कान,
दुश्मन जो आँख उठाए तो उसको मार गिराते हैं
देश रक्षा की खातिर वो दे देते अपनी जान।

5.
चेहरे पर मौत का खौफ नहीं
चौड़ा सीना गर्व से होता है,
खुद की परवाह कहाँ उनको
जिन्हें इश्क़ वतन से होता है।

6.
देशभक्ति की राहों के वो ही सच्चे राही हैं,
बदन पे वर्दी जिनके कहते जिन्हें सिपाही हैं।

7.
जां लिख दी देश के नाम जिन्होंने
वो कहाँ मौत से डरते हैं,
वतन रहे महफूज़ सदा
बस यही दुआ वो करते हैं।

8.
हमारी नींद की खातिर
वो रातों को न सोते हैं,
भुला कर हर सुकूं अपना
सरहद पे जो होते हैं।

9.
खुद से ज्यादा जिसे इस देश से प्यार होता है
वर्दी पहने वही सीमा का पहरेदार होता है,
दूर रहता है अपनों से अपनों के लिए फौजी
सारा ही वतन उसका अपना परिवार होता है।

10.
डटे रहते हैं सरहद पर हमारे देश के फौजी
हमारे देश में कोई आतंकी झाँक न पाए,
लगा देते हैं बाजी जान की पीछे नहीं हटते
देश की आन को कोई कभी भी आंच ना आये।

पढ़िए सैनिकों को समर्पित यह बेहतरीन रचनाएं :- 

” भारतीय वीर सैनिकों पर शायरी ” आपको कैसी लगी ? इस शायरी संग्रह के बारे में अपने विचार अपने पसंदीदा शेर के साथ कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.