Home » हिंदी सुविचार संग्रह » अब्दुल कलाम के 35 सुविचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

अब्दुल कलाम के 35 सुविचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

by Sandeep Kumar Singh
9 minutes read

( APJ Abdul Kalam Inspirational Quotes Suvichar & Thoughts In Hindi ) एपीजे अब्दुल कलाम के 35 सुविचार जो देते हैं जिंदगी में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन

एपीजे अब्दुल कलाम

इनका जीवन सादगी से भरपूर था। इन्होने एक वैज्ञानिक बनने के लिए अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया था। उन्ही संघर्षों की आग में तप कर उन्होंने कुछ शब्दों को सोने का रूप दिया था। जो एक इन्सान को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए संजीवनी बूटी का काम करते हैं। आइये पढ़ते हैं एपीजे अब्दुल कलाम के विचार :-

अब्दुल कलाम के 35 सुविचार

अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम अथवा Dr. APJ Abdul Kalam (15 अक्टूबर 1931 – 27 जुलाई 2015)। जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है। भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे।

इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला, व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा।

पढ़िए- लालबहादुर शास्त्री के देशभक्ति नारे और विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 35 सुविचार


1. आसमान की ओर  देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे साथ है। और जो मेहनत हम करते हैं उसका प्रतिफल देने कि योजना बनता है।

2. युद्ध किसी भी समस्या का स्थाई हल नहीं है।

3. हमे बनाने वाले भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में  असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।  इन शक्तियों को विकसित करने में भगवान की प्रार्थना हमें मदद करती है।

4.  अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है। तो , मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना है  कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य पिता, माता और गुरु ये कर सकते हैं।

5.  शिक्षाविद को छात्रों में जिज्ञासा  की  भावना, रचनात्मकता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण कर उनका आदर्श बन जाना चाहिए।


6. जब कोई देश  हथियार युक्त देशों के घेरे में हो, तो उसे भी हथियार युक्त होना पड़ेगा।

7. हमने किसी भी राष्ट्र पर कभी हमला नहीं किया है।  हमने उनके देश की धरती पर स्वामित्व नहीं सिद्ध किया  है। अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने जीवन जीने के तरीके को उन पर लागू करने की कोशिश नहीं की।

8. मेरा नज़रिया यह है की जवानी में हम अधिक आशावादी और कल्पनाशील होते है और हम दूसरों से कम प्रभावित होते है।

9. हमें युवाओं को नौकरी ढूँढने वालों की बजाय नौकरी देने वाला बनाना होगा।

10. भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।

11. किसी भी धर्म में अपने धर्म को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया है।

12. भारत में हम बस आतंकवाद, अपराध, मौत और बीमारी के बारे में ही पढ़ते हैं।

13. जिन्दगी एक कठिन खेल है।  आप इस खेल को केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते है।

14. यदि हम आजाद नहीं है तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा।

15. हम हर उस चीज़ से बड़े है जो हममें हो सकती है क्योंकि हम सब इश्वर के बेटे हैं ।


16.  बनावटी सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

17. आइये हम अपने  बच्चों का कल बेहतर बनाने के लिए अपने आज का बलिदान कर दें।

18. तीन अद्भुत उत्तर :-

सफलता  का रहस्य क्या है ?           सही निर्णय।
आप सही निर्णय कैसे लेते है  ?        अनुभव से।
आप अनुभव कैसे प्राप्त करते है ?    गलत निर्णय से।

19. युवाओं के लिए सन्देश :-

ज़िंदगी में लक्ष्य स्थापित करना।
ज्ञान की प्राप्ति करना।
सख्त मेहनत करना।
अपने लक्ष्य के लिए दृढ़ रहना।

20. हर सुबह पांच बाते अपने आप से बोलो :-

मैं सबसे अच्छा हूँ।
मैं यह कर सकता हूँ।
भगवान हमेशा मेरे साथ है।
मैं एक विजेता हूँ।
आज का दिन मेरा दिन है।

21. हमें कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओं को देख हार नहीं माननी चाहिए।

22. जो लोग पूरे मन से कोई काम नहीं करते है उन्हें आधी-अधूरी, खोखली सफलता मिलती है जो चारों और कड़वाहट भर देती है।

23.  मैं सदैव इस तथ्य  को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

24. इंसान को परेशानियों की जरूरत होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

25. जब हम रोजाना की समस्याओं से घिरे रहते है तो हम धीरे-धीरे उन अच्छी चीज़ों को भूल जाते है जो की हम में है।

26. मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है।

27. प्रश्न पूछना, विधार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओ में से एक है। इसलिए छात्रों सवाल पूछो।

28. अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

29. मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ लेकिन मैं  अपना हैंड उस किसी भी व्यक्ति को दे सकता हूँ जिसको की मदद की जरूरत है। सुंदरता हृदय में होती है, चेहरे में नहीं।

30. शिखर पर पहुँचने के लिए सामर्थ्य चाहिए।  फिर वो चाहे माउंट एवेरेस्ट का शिखर हो या आपके केरियर का।

31. ब्लैक कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विधार्थियों की जिंदगी ब्राइट बनाता है।

32. बड़े सपने देखने वालो के सपने हमेशा पूरे होते है।

33. किसकी को हराना बहुत सरल है लेकिन किसी को जीतना बहुत कठिन है।

34. देश के सबसे अच्छे दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकते हैं।

35. प्रतीक्षा करने वालो को सिर्फ उतना ही मिल पाता है, जितना प्रयास करने वाले छोड़ देते है।


भारत रत्न पुरस्कार विजेता | भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की लिस्ट


एपीजे अब्दुल कलाम के 35 सुविचार के इस संग्रह के अलावा आपके पास भी उनके कोई विचार हो तो यहाँ कमेंट में जोड़ दीजिये। अगर एपीजे अब्दुल कलाम के विचार आपके अच्छे लगे तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें, ऐसे प्रेरक विचार पाने के लिए हमसे जुड़े रहिये। 

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग की कुछ बेहतरीन प्रेरणादायक कहानियां :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.