Apratim Post, रोचक जानकारियां

आंध्र प्रदेश :- आज़ाद भारत का पहला राज्य | Andhra Pradesh In Hindi


आंध्र प्रदेश आज़ाद भारत का पहला राज्य

दक्षिण भारत में स्थित राज्य आन्ध्र प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत में आठवें स्थान पर है। आइये जानते हैं आंध्र प्रदेश के बारे में ये रोचक जानकारियां

आंध्र प्रदेश की स्थापना कब हुई थी

आन्ध्र प्रदेश 1 अक्टूबर 1953 को भारत में भाषाई आधार पर बनने वाला पहला राज्य है। उस समय इसकी राजधानी कुर्नूल थी।

आन्ध्र प्रदेश का अर्थ

भारत के राज्य आँध्रप्रदेश में आंध्र एक जाति का नाम है। ऋग्वेद की कथा के अनुसार ऋषि विश्वामित्र के शाप से उनके 50 पुत्र आंध्र, पुलिंद और शबर हो गए। संभवतः आंध्र जाति के लोग आर्य क्षत्रिय थे। इन्हीं के नाम पर इस राज्य का नाम पड़ा।

आंध्र प्रदेश की राजधानी

2024 तक आन्ध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद रहेगी। उसके बाद गुंटूर जिले में कृष्णा नदी के तट पर स्थित अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी। अमरावती का शाब्दिक अर्थ “ अमर लोगों का स्थान ” है। यह शहर भगवान शिव को समर्पित “ अमरेश्वर मंदिर ” के लिए प्रसिद्ध है। जिसका निर्माण ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के दौरान किया गया था।

आंध्र प्रदेश की भाषा

आंध्र प्रदेश की आधिकारिक भाषा तेलुगु है। तेलुगु भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है। विश्व में तेलेगु भाषा का 15वां स्थान है।

आन्ध्र प्रदेश में कितने जिले हैं

31 शहरों को समेटे हुए आन्ध्र प्रदेश में 13 जिले हैं। इनमें से 9 जिले समुद्री तट पर हैं।

आंध्र प्रदेश के बारे में रोचक जानकारियां

  1. भारत में चावल के प्रमुख उत्पादक होने के कारण आंध्र प्रदेश को ” भारत का चावल का कटोरा के रूप में भी जाना जाता है।
  2. श्रीहरिकोटाभारत के दक्षिणी राज्य आन्ध्र प्रदेश के तट पर बसा एक द्वीप है। यहाँ स्थितसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में ही उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ( Satellite Launching Station ) है। जहाँ से इसरो ( ISRO ) द्वारा सैटेलाइट अन्तरिक्ष में भेजा जाता है।

    कोहिनूर हीरे की नक़ल
    कोहिनूर हीरे की नक़ल

  3. विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा आन्ध्र प्रदेश भारतकीगोलकुंडा की खान से ही निकाला गया था। ‘कोहिनूर’ का अर्थ है- आभा या रोशनी का पर्वत।
  4. आन्ध्र प्रदेश आधिकारिक नृत्य “ कुचिपुड़ी ” आन्ध्र प्रदेश के ही कृष्णा जिले में स्थित कुचिपुड़ी गांव में उत्पन्न हुआ था। 11 अप्रैल 2017 को विशाखापत्तनम में आन्ध्र प्रदेश सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसायटी (इंडिया) के कुल 7,002 नृत्य कलाकारों ने एक साथ कुचिपुड़ी नृत्य कर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रवेश किया।
  5. भारतीय ध्वज तिरंगे का डिजाईन तैयार करने वाले पिंगली वैंकया का जन्म भी आन्ध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भटलापेनुमारु नामक स्थान पर हुआ था।
  6. आन्ध्र प्रदेश में स्थित लंबसिंगी नामक स्थान को “ दक्षिण का कश्मीर ” कहा जाता है। दक्षिण भारत में समुद्री तल से 1,000 मीटर ऊपर स्थित यह एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ बर्फ़बारी होती है।
  7. दुनिया में सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद, भारत है, जो 1996 में खुला और 674 हेक्टेयर (1,666 एकड़) का माप है। इसमें रेलवे स्टेशनों से लेकर मंदिरों तक के स्थायी सेट हैं।
  8. आन्ध्र प्रदेश ने भारत को सबसे ज्यादा 2 राष्ट्रपति दिए हैं। जिनके नाम क्रमशः डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और नीलम संजीव रेड्डी है।
  9. आन्ध्र प्रदेश में स्थित बेलम गुफाएं भारतीय उप महाद्वीप में दूसरी सबसे बड़ी गुफा-प्रणाली ( Cave System ) है। बेलम गुफाओं में लंबे गलियारे, विशाल कोठरियां, मीठे पानी के सुरंग और नालियां हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यदि आप चाहते आंध्र प्रदेश से संबंधित कोई और जानकारी, तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग पर यह रोचक जानकारियां :-

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *