Home » रोचक जानकारियां » इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में :- दुनिया की 42 रोचक जानकारियां

इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में :- दुनिया की 42 रोचक जानकारियां

by ApratimGroup
7 minutes read

नमस्कार दोस्तों,दुनियाभर में बहुत सारे ऐसे रोचक तथ्य है जो आपको पता भी नहीं है,दुनिया में बहुत सारे रहस्य है।आज हम ऐसे ही 42 रोचक तथ्यों के बारे में बात करेंगे इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में :-

इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में

इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में

1. लड़कियां एक दिन में 62 बार मुस्कुराती है और लड़के सिर्फ 8 बार मुस्कुराते है।

2. एक सर्वे के अनुसार 91% लोग ब्रेड के पॉकेट का पहला ब्रेड नहीं खाते क्योंकि वह अजीब दिखता है।

3. एक बार एक इंसान ने 10 करोड़ की लॉटरी जीती और वह लॉटरी लने के लिए जोकर के कपड़े पहनकर चला गया क्योंकि उसके घर वाले उस पहचान न पाए।



4. ऑस्ट्रेलिया में ब्लड वुड ( Blood Wood ) नाम का एक पेड़ है जिसे काटने पर उससे खून की तरह का पदार्थ निकलता है।

5. एक गेम है जिसका नाम टेट्रिस ( Tetris )  है जो लोग यह गेम खेलते है उन्हें असल जिंदगी में टेट्रिस के ब्लॉक दिखाई देते है और इस बीमारी को टेट्रिस सिंड्रोम ( Tetris Syndrome ) कहते है।

6. अल्बाट्रोस ( Albatross ) नाम का एक पक्षी है जिसके पंख दुनिया के सभी पक्षियों से बड़े होते है।

7. छोटे बच्चे दिन भर में 200 बार मुस्कुराते है।

8. स्कॉरस कोयर्यूलस ( Scarus coeruleus ) नाम की एक मछली है जिसका रंग नीला होता है।

9. ऑपरेशन थियेटर में आपको हमेशा हरे रंग के पर्दे दिखाई देंगे क्योकि हरा ही एकमात्र ऐसा रंग है जिसे कितनी भी देर तक देखने के बाद भी कोई तनाव नहीं आता।

10. स्विट्जरलैंड देश ने पहला ऐसा हवाई जहाज बनाया है जो कि पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश से चलेगा।

11. फेलिक्स जेंडेलेस ( Feliks Zendeals ) नाम के एक इंसान ने रूबिक क्यूब ( Rubik Cube ) को मात्र 4.22 सेकंड में सॉल्व किया था और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

12. एक फिल्म है जिसका नाम परनोर्मल एक्टिविटी ( Paranormal Activity ) है इस फिल्म को बनाने में केवल 10 लाख रुपए लगे थे, इस फिल्म ने आजतक 1350 करोड़ रुपए की कमाई की है।

13. बोएंथ्रोपी ( Boanthropy ) नाम की एक बीमारी होती है जिसमें लोग खुद को जानवर समझ बैठते है और घास खाने लगते है।

14. जिस व्यक्ति से आप प्यार करते है उस व्यक्ति से आप ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं कर सकते।

15. दुनिया का सबसे छोटा पक्षी बी हमिंगबर्ड ( Bee Hummingbird ) है।

16. मछलियों की 31 हजार 500 प्रजातियां पाई गई है और इसमें सेलफ़िश ( Sailfish ) नाम की एक मछली है जो 109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी में तैर सकती है।

17. जब आप टेडी बियर को साथ लेकर सोते हो तो आपको गहरी नींद आती है।

18. 71 प्रतिशत इंजीनियर्स कैलकुलेटर पर जो उत्तर आता है उसपर विश्वास नहीं करते।

19. इंग्लिश भाषा का सबसे पुराना शब्द I है।


पढ़िए :- विश्व के 8 सबसे जहरीले जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारियां


20. रॉड स्टीवर्ट ( Rod Stewart ) नाम के एक सिंगर ने एक बार फ्री में एक कॉन्सर्ट रखा था, रियो डी जेनेरियो में 31 दिसंबर 1994 में और उस कॉन्सर्ट में 42 लाख लोग आए थे और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

21. टमाटर में 92% पानी होता है।

22. छिपकलियां मोरपंख से डरती है।

23. सर आइजैक न्यूटन ( Issac Newton ) का एक दांत अभी भी एक रिंग में सजाकर रखा हुआ है और उस दांत की कीमत 20 लाख रुपए है।

24. लड़कियों को गहरी आवाज अच्छी लगती है।

25. एक रिसर्च के अनुसार जो आपका पसंदीदा गाना होता है वह आपके जीवन के किसी यादगार पल के साथ जुड़ा हुआ होता है इसीलिए वह आपका पसंदीदा गाना होता है।

26. एक इंसान दिन भर में 28 हजार 800 बार अपनी पलकें झपकाता है।

27. अगर आप हर रोज सुबह दो घंटे जल्दी उठोगे तो आपको साल भर में एक महीना एक्स्ट्रा मिलेगा।

28. एक इंसान दिन भर में 4 बार झूठ बोलता है और वह 60 वर्ष की आयु तक 90 हजार बार झूठ बोल दिया होता है।

29. फुजिको फुजियो ( Fujiko Fujio ) इस आदमी ने ही निंजा हथौड़ी और डोरेमॉन जैसे कार्टून निकले है।

30. अगर आपको एक नया पेन दिया जाय तो 97 प्रतिशत लोग पहले अपना नाम लिखेंगे।

31. एक रिसर्च के अनुसार जब आप कहीं बाहर घूमने जाते है तो आप कोई चीज घर पर भूल जाते हो उसमें से सबसे कॉमन टूथ ब्रश होता है।

32. Sms का फुल फॉर्म शॉर्ट मैसेज सर्विस होता है।

33. साल 1954 के पहले भारत में 10 हजार और 5 हजार के भी नोट हुआ करते थे।

34. दुनिया की सबसे मजबूत करंसी कुवती दीनार है।

35. भारतीय सरकार एक रुपया बनाने के लिए 1.11 रुपया खर्च कर देता है।

36. नोट कॉटन और लिनेन के मिश्रण से बनते है नाकि कागज से।

37. इस दुनिया का 99 प्रतिशत पैसा सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों के पास है।

38. दुनिया की आधी आबादी के पास जितना पैसा है उतना ही पैसा सिर्फ दुनिया के 8 लोगों के पास है।

39. पूरी धरती पर 108 तरह की करेंसी है।

40. जब आपको कंप्यूटर में रुपए का चिह्न ( Sign ) लाना हो तो आपके shift + ctrl + 4 दबाने पर रुपए का sign आ जाएगा।

41. इस दुनिया में 36.8 ट्रिलियन डॉलर पैसे भौतिक ( Physical ) रूप में मौजूद है जो कि भारतीय रुपए में 2,63,32,97,60,00,00,000 रूपए है।

42. रसेल सिंथ ( Russell Synth ) और विनोद शर्मा ने मोनाच विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया ( Monach University, Australia ) में एक रिसर्च की थी कि जब सचिन तेंदुलकर अच्छे फॉर्म में खेलते थे तब स्टॉक मार्केट में तेजी आ जाती थी और जब सचिन तेंदुलकर बुरा खेलते थे तब स्टॉक मार्केट 20% तक गिर जाता था।

दोस्तों, उम्मीद है आपको यह ” इंटरेस्टिंग और अमेजिंग फैक्ट्स हिंदी में ” यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।

ये पोस्ट हमें भेजी है अभिजीत निमसे जी ने। ऐसे ही रोचक तथ्य आप पढ़ सकते हैं उनकी वेबसाइट AFactsHindi में।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.